फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने मचाई तबाही, चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़

Mon, 13 Jun 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
तूफान - फोटो : अमर उजाला
तेज तूफान की वजह से हिमाचल के हमीरपुर जिले में निजी स्कूल की चलती बस पर पेड़ गिर गया। हादसे के वक्त बस में बच्चे नहीं थे। मंडी जिला के टिहरा क्षेत्र में भी दोपहर बाद तूफान से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा की 25 मीटर लंबी व छह फीट ऊंची चहारदीवारी ढह गई। हादसे के वक्त स्कूल के बच्चे कमरों में थे।
विज्ञापन

2 of 6
तूफान - फोटो : अमर उजाला
उधर, गर्मी का सामना कर रहे मंडी और हमीरपुर जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश से लोगों को कुछ राहत भी मिली।
विज्ञापन

3 of 6
तूफान - फोटो : अमर उजाला
शिमला में दिन भर बादल छाए रहने के बावजूद पारा 25 डिग्री तक पहुंच गया है। कांगड़ा जिले में हल्की बारिश हुई। बिलासपुर में तूफान से कई जगह पेड़ गिरे तो चंबा में मौसम साफ रहा।

4 of 6
तूफान - फोटो : अमर उजाला
19 जून तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

5 of 6
तूफान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ऊना में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तूफान - फोटो : अमर उजाला
शिमला में 24.9, धर्मशाला में 30.6, सुंदरनगर में 34.4, भुंतर में 35.3, सोलन में 30, नाहन में 33.7, मंडी में 33.7, हमीरपुर में 36.4, बिलासपुर में 37.1, कांगड़ा में 36.2, मनाली में 22.4, डलहौजी में 22.5 और केलांग में 29.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें