फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सोलंगनाला और अटल टनल में उमड़े सैलानी, बर्फ में कीं अठखेलियां, साहसिक गतिविधियों का उठाया लुत्फ

Sat, 07 Jan 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 7
अटल टनल में उमड़े सैलानी - फोटो : संवाद
पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर के विंटर कार्निवाल का समापन हुआ। इसके बावजूद मनाली और अटल टनल, सोलंगनाला व सिस्सू में वीकेंड पर रौनक बरकरार है। सोलंगनाला सहित आसपास के पर्यटन स्थलों में शनिवार को पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही।  शनिवार को अटल टनल रोहतांग के समीन पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की। पर्यटकों ने यहां पर स्कीइंग, आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य गतिविधियों का लुत्फ उठाया।

सुबह के समय पर्यटक ठंड के चलते होटलों में ही दुबके रहे। धूप खिलते ही पर्यटकों ने मनाली से सोलंगनाला के लिए रख किया। सैकड़ों वाहन पर्यटकों को लेकर सोलंगनाला तक पहुंचे, जबकि कई पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर सिस्सू भी गए। सोलंगनाला में पर्यटकों ने मजा लिया। अटल टनल के समीप बर्फ के बीच मस्ती के लम्हों को पर्यटकों ने यादगार बनाया। पर्यटकों ने इन लम्हों को कैमरों में कैद किया। शाम के समय पर्यटक मनाली की ओर लौटे। 
विज्ञापन

2 of 7
सैलानियों ने की मस्ती। - फोटो : संवाद
हालांकि मनाली की सड़कों पर वाहनों की भारी संख्या के चलते जाम लग रहा। जाम के चलते पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 7
कैमरे में कैद किए खूबसूरत पल। - फोटो : संवाद
नववर्ष में मनाली में उमड़े पर्यटकों को देखकर पर्यटन कारोबारी खुश हैं। पर्यटन कारोबारी मनाली में बर्फबारी के इंतजार में हैं।

 

4 of 7
सैलानियों का सैलाब। - फोटो : संवाद
इसके बाद फिर से देश-विदेश के पर्यटक मनाली में बर्फ का दीदार करने के लिए आएंगे। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर का कहना है कि इस बार अच्छा कारोबार रहा है। उन्होंने कहा कि वीकेंड पर मनाली में काफी पर्यटक पहुंचे हैं। मनाली में बर्फबारी के बाद पर्यटन और रफ्तार पकड़ेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
स्नो स्कूटर राइड। - फोटो : संवाद
उधर, प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों को नए साल में तोहफा दिया है।  निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट दी जाएगी। सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने 15 मार्च तक सभी करीब 50 इकाइयों में विशेष विंटर डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। देवभूमि हिमाचल में आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश में स्थित अधिकांश होटलों में डिस्काउंट देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
बर्फ में अठखेलियां। - फोटो : संवाद
कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। खाने-पीने के सामान पर छूट नहीं मिलेगी।  पर्यटन निगम के महाप्रबंधक अश्वनी सोनी ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान भारी भीड़ के चलते बहुत से सैलानी पर्यटन स्थलों का रुख नहीं करते और जनवरी में घूमने निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनाली के समीप लगा जाम। - फोटो : संवाद
ऐसे लोगों को निगम के होटलों में ठहरने के लिए आकर्षित करने के लिए 20 फीसदी छूट दी गई है। निगम के सभी होटलों में सैलानी आगामी 15 मार्च तक फ्लैट 20 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। दिसंबर में निगम के होटलों में जहां अधिकतम 80 फीसदी तक कमरे बुक चल रहे थे अब 40 फीसदी कमरे बुक चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें