हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला प्रशासन ने 11,088 फीट ऊंचे पर्यटन स्थल मढ़ी को सैलानियों के लिए बहाल कर दिया है। यहां करीब पांच माह बाद रौनक लौट आई है। बर्फ के चलते यह सैलानियों के लिए बंद था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अजय कुमार
देश-विदेश से सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहने वाले मढ़ी में पहले ही दिन 600 वाहनों में करीब 2500 पर्यटक बर्फ के बीच मस्ती करने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अजय कुमार
रविवार को पर्यटकों का मढ़ी, व्यासनाला, चुंबक मोड़ और राहलाफाल स्नो प्वाइंट पर जमावड़ा लगा रहा। पर्यटन कारोबारी भी पर्यटकों का जमावड़ा देख गदगद हैं।
4 of 7
- फोटो : अजय कुमार
हालांकि, शनिवार शाम से प्रशासन ने ऑनलाइन परमिट प्राप्त करने संबंधी सिस्टम को तैयार कर लिया था। इसके तहत देश के किसी भी हिस्से में सैलानी ऑनलाइन परमिट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अजय कुमार
परमिट हाथों-हाथ बिक रहे हैं। एनजीटी के आदेशानुसार गुलाबा बैरियर से आगे जाने वाले पर्यटक वाहनों को परमिट लेना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अजय कुमार
पेट्रोल वाले 800 व डीजल इंजन वाले 400 वाहन ही प्रतिदिन रोहतांग का रुख कर सकते हैं, लेकिन प्रशासन ने मढ़ी तक फिलहाल 600 वाहनों को ही गुजरने की अनुमति दी है। एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने कहा कि बीआरओ की ओर से मढ़ी के पार्किंग स्थल से बर्फ हटाई गई है।
वाहन चालकों को तरतीब से वाहनों को पार्क करने को कहा गया है। प्रशासन ने अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही गुलाबा पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए बहाल कर दिया था। गुलाबा में बर्फ की परत पिघल जाने से कुछ दिनों से सैलानी बर्फ के दीदार नहीं कर पा रहे थे।