फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13050 फीट ऊंचे रोहतांग में उमड़े सैलानी, तस्वीरों में देखिए बर्फ से लकदक वादियां

Tue, 04 Jun 2019 03:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
रोहतांग में सैलानियों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बर्फ से लकदक वादियों को निहारने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक रोहतांग पहुंच रहे हैं। सैलानी बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
 रोहतांग और आसपास के क्षेत्र में बर्फ की ऊंची दीवार हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र है। हालांकि, सड़क वन वे होने के कारण सफर खतरों से खाली नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
रोहतांग दर्रा में मस्ती करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने बताया कि 31 मई से सीमित दस्ती अनुमति (लिखित परमिट) दिया जा रहा है।  जिससे कि पर्यटक रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल जा सकते हैं। 

4 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
दस्ती परमिट केवल उन होटल, होम स्टे और कैंप संचालकों की दिया जा रहा है, जिनके सभी कागजात पूरे हों और पर्यटन विभाग में पंजीकृत हो। उन्होंने बताया कि रोहतांग पार के लिए सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक एसडीएम कार्यालय से अगले दिन के लिए ही परमिट प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
हालांकि लाहौल परमिट के नाम पर कई पर्यटक रात को ही रोहतांग के लिए निकल रहे। इनमें अधिकतर सैलानी रोहतांग और कोकसर से वापस आ रहे हैं। रोहतांग से होते हुए लाहौल, पांगी आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अभी ऑनलाइन परमिट के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। फिलहाल पर्यटक एसडीएम कार्यालय मनाली से लिखित रूप में ली गई अनुमति से लाहौल की वादियों को निहार रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
सड़क वन वे होने के कारण गुलाबा बैरियर के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। जिला प्रशासन ने रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए सुबह छह बजे का समय निर्धारित किया है। गुलाबा में यातायात नियंत्रण के लिए फिलहाल तीन जवान तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्कीयर्स का दल - फोटो : ani
वहीं, कई सैलानी जोखिम उठाकर स्कीइंग अभियान पर निकल रहे हैं, इस बात की प्रशासन को भी खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार सात स्कीयर्स का एक दल बारलाचा और छत्तरु में स्कीइंग अभियान पर निकला है। इसमें एक स्कीयर भारतीय, एक बेल्जियम और पांच फ्रांस से हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें