पुलिस थाने के ठीक सामने कार में देहरादून का एक परिवार खत्म हो गया। मौत ऐसे मिली कि हर कोई सन्न रह गया। कार के भीतर का मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था। आइए बताते हैं पूरा मामला-
विज्ञापन
2 of 8
हिमाचल के पांवटा थाने के ठीक सामने नगर परिषद की पार्किंग में मंगलवार सुबह उतराखंड की एक कार में तीन शव बरामद किए गए। मृतकों में मां, उसका बेटा और बेटी शामिल हैं। मौत के लिए जो तरीका अपना गया वह बेहद खौफनाक था।
विज्ञापन
3 of 8
पुलिस के अनुसार कार के हवा क्रास शीशे एयर टाइट कर दिए गए थे। यही नहीं, एसी की हवा फेंकने वाले रास्तों पर भी टेप लगाया गया था। इसके बाद कार के भीतर गैस सिलेंडर लीक करने से धीरे धीरे तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।
4 of 8
पुलिस का कहना है कि कार में हवा आने के तमाम रास्ते बंद करने के बाद सिलेंडर की गैस खोल दी गई। इससे तीनों मौत के आगोश में समा गए। इन्होंने यह खतरनाक मौत खुद चुनी या फिर यह सुनियोजित हत्या का मामला है। इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 8
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे यह कार (यूके 07 यू-3070) पार्किंग में पहुंची। गाड़ी सवार ने पर्ची काटने वाले कर्मी से बाद में पर्ची काटने की बात कही। करीब 8 बजे यहां कार्य करने वाले मजदूरों ने कार में काफी देर से संदिग्ध रूप से 3 लोग पड़े देखे। इसकी सूचना पांवटा थाना में दी गई।
विज्ञापन
6 of 8
पुलिस मौके पर पहुंची। मामला संदिग्ध होने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर बुलाए गए। शुरुआती जांच में पुलिस टीम को सुसाइड का मामला लग रहा है। मौके पर एकत्र कुछ लोगों ने देहरादून निवासी मृतक को पहचान लिया। मृतक की पहचान जसवीर सिंह रंघावा (40) पुत्र मनमनोहन सिंह, उनकी मां रमिंद्र कौर (63) तथा बहन इंद्रजीत कौर (35) के रुप में हुई है। देहरादून से रिश्तेदार भी दोपहर तक पांवटा पहुंच गए।
विज्ञापन
7 of 8
आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर ऑन होने से गैस से धीरे धीरे दम घुटने पर तीनों की मौत हो गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतकों के मोबाइल समेत इस मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य पुलिस जांच टीम ने अपने कब्जे में ले लिए है।
उधर, एसपी सौम्या सांबशिवान ने बताया कि फोरेंसिक की टीम को बुलाई गई है। कार में मिले देहरादून निवासी तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य मां, बेटा व बेटी है। इस मामले की गहनता से जांच की जारी है। उन्होंने कहा कि हत्या है या आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।