फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बनीं शिमला की सड़कें, बर्फ पर फिसलकर गिरने से दूसरी मौत, 20 को चढ़े प्लास्टर

Sat, 11 Jan 2020 12:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद शीशा बनीं सड़कों पर फिसलने से अब तक दर्जनों लोग चोटिल हो चुके हैं। शहर में बर्फ से फिसलने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। संजौली में तिब्बतीयन कालोनी में रहने वाला यह व्यक्ति बर्फ पर फिसलने से घायल हो गया था बाद में इसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गुरुवार को टूटीकंडी के पास एक नेपाली अधेड़ व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई थी। वहीं, कमला नेहरू अस्पताल जाने वाली सड़क पर तो चलना मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर शाम ढलते ही कोहरा जमना शुरू हो जाता है। आलम यह हो गया कि बर्फबारी के बाद से यहां से आवाजाही मुश्किल है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर मिट्टी तो बिछाई लेकिन कुछ जगहों पर बर्फबारी जमा होने के कारण गर्भवती महिला मरीजों और अन्य तीमारदारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात को अस्पताल से आवाजाही कर रहे एक युवक बर्फ पर फिसलकर गिर गया। युवक की दाईं बाजू का मास फट गया और बाईं बाजू फ्रेक्चर हो गई है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने अपने दोस्त को फोन कर मदद के लिए बुलाया। युवक को रिपन अस्पताल पहुंचाया। शाम तक करीब 20 मरीजों को प्लास्टर लगाकर उपचार दिया गया। डीडीयू की आर्थो ओपीडी में बर्फ पर गिरकर आए मरीजों का तांता लगा रहा। आर्थो विशेषज्ञ डॉ. विशाल ने मरीजों की जांच की। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पाया गया कि पीयूष के पांव और कार्तिक की दोनों बाजू में फ्रेक्चर हुआ है। वहीं निर्मला, भीमसेन, रवि सिंह की बाजू, मनोहर लाल, दिलबर की बाजू टूट गई। जियालाल की बाजू का मास, परसराम के हाथ तथा दिनेश के पांव का मास फटा गया है। जयप्रकाश, नागेंद्र, कमलेश, कला के हाथ में फ्रेक्चर और दिनेश और अक्षय के पांव का भी मास फटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
संजीव के घुटने में चोट लगी है जबकि ओमप्रकाश खांडेवाल के घुटने का मास फट गया। रेखा शर्मा के पांव की हड्डी टूट गई है उन्हें चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। प्लास्टर सहायक राजपाल ने मरीजों को प्लास्टर लगाया। शीशा बनीं सड़कों पर हर रोज दर्जनों लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें