यहां देर शाम अचानक दुनिया भर से पहुंची विंटेज कारों का मेला लग गया।
विज्ञापन
2 of 6
कांगड़ा में शाम को 47 विंटेज और क्लासिक कार जैसे ही पहुंची तो कार लर्वस उनके दीदार के लिए जुटने लगे। लोग विंटेज कारों के साथ फोटो खिंचाने के साथ उनके वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
3 of 6
विंटेज कारों का काफिला कांगड़ा से मैकलोडगंज पहुंचा। विंटेज कारों के दीदार से मैकलोडगंज में सैलानियों के लिए विकेंड का मजा दोगुना बढ़ गया।
4 of 6
21 सितंबर को दिल्ली के इंपीरियल होटल से द हिमालयन चैलेंज 2018 कार रैली का शुभारंभ हुआ था। दिल्ली से यह रैली धर्मशाला पहुंची। विंटेज कार रैली भारत के विभिन्न हिस्सों और नेपाल होते हुए आगरा में 11 अक्तूबर को समाप्त होगी।
विज्ञापन
5 of 6
रैली में शामिल होने के लिए दुनिया भर से विंटेज कारें धर्मशाला पहुंची हैं। रविवार सुबह मैकलोडगंज से विंटेज कार रैली मनाली के लिए निकलेगी। रैली का आयोजन एंड्यूरेंस रैली एसोसिएशन कर रही है।
रैली में 1925 के बेंटली के मॉडल भी हैं। कार रैली के समन्वयक लोक्स बागा ने बताया कि कार रैली हिमाचल के काजा, शिमला, मनाली और उत्तराखंड के कई हिस्सों में जाएगी। धर्मशाला में कार रैली का रात्रि विश्राम सतोवरी के होटल मोक्षा में हुआ।