फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के फेर में फंसी टीजीटी शिक्षक भर्ती

Sat, 16 Mar 2019 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के फेर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी के पदों की भर्ती पर ब्रेक लग गई है। शिक्षा विभाग में 144 टीजीटी के पदों पर बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया विभाग ने शुरू की थी। शिक्षा निदेशालय से राज्य के जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को 15 से 31 मार्च तक भर्ती की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करके रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
भर्ती के लिए रोजगार कार्यालयों से बाकायदा शिक्षा विभाग को परीक्षार्थियों के नाम आ गए हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी करने से पहले ही लोस चुनावों की घोषणा हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक भर्ती प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा राजकुमार ने बताया कि टीजीटी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से राय मांगी गई है। निदेशक कार्यालय से निर्देश मिलने पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

4 of 5
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने दो फरवरी को टीजीटी के 144 पदों की भर्ती के लिए पत्र जारी किया था। बैचवाइज इस भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय से नाम मांगे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भर्ती प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता से पहले शुरू की गई थी। आचार संहिता लगने के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया के संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भेजा है। चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें