फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक-बधिर सिख के केश काटे, गुस्साए लोगों ने लगाई आग, बवाल

Sat, 24 Dec 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल के नाहन शहर में एक मूक-बधिर सिख के केश काटने पर शुक्रवार शाम जमकर बवाल हो गया। एक समुदाय के गुस्साए लोगों ने कथित आरोपियों के घर के बाहर आगजनी कर दी, जिसमें आग बुझाते हुए एक एएसआई बुरी तरह झुलस गए है।
विज्ञापन

2 of 6
एएसआई को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते देर रात पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे तीन लोगों ने 75 साल के मूक बधिर के केश काट दिए और मुंह पर कालिख पोत दी। पीड़ित नाहन में ही रहते हैं। इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों को सामने लाने की मांग को लेकर थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की।

4 of 6
हालांकि, पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भीड़ कुछ शांत हो गई। लेकिन, रात लगभग दस बजे शहर के कैंट एरिया के समीप कथित आरोपियों के घर के बाहर कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसे बुझाते समय एएसआई मदन लाल बुरी तरह झुलस गए। 
विज्ञापन

5 of 6
एसपी सौम्या साम्बशिवान ने अस्पताल पहुंचकर एएसआई का हालचाल लिया। एएसपी विनोद धीमान ने पूरे शहर की पेट्रोलिंग शुरू कर दी। एएसपी ने बताया कि कुछ व्यक्तियों की ओर से सिख समुदाय से जुड़े एक व्यक्ति के केश काटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है। डॉक्टरों के अनुसार एएसआई मदन लाल 10 से 15 प्रतिशत तक झुलसे हैं। वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा के उप प्रधान हरभजन सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों से शांति व्यवस्‍था बनाए रखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें