प्रधानमंत्री मोदी की कैशलेस योजना की जहां तारीफ हो रही है, वहीं ये गिरोह देखिए कैसे लोगों को धड़ा-धड़ ठग रहें है। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 7
चैक के नाम पर ठगी
अगर कोई ग्राहक खरीददारी के नाम पर चैक देता है तो उसकी पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। कहीं चेक फर्जी तो नहीं है। अगर ऐसा नहीं किया तो आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
चैक के नाम पर ठगी
मामला हरियाणा के सिरसा का है। यहां ऐसा ही एक गिरोह शहर के दुकानदारों को अपना शिकार बना रहा है। गिरोह के सदस्य कैशलेस मुहिम की आड़ में फर्जी चैक देकर कई दुकानदारों को लाखों रुपयों का चूना अब तक लगा चुके हैं।
4 of 7
चैक के नाम पर ठगी
हालांकि दुकानदारों ने इस गिरोह के मुखिया के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी है, मगर उसके बावजूद भी गिरोह की ठगी का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सिरसा में इन लोगों ने दुकानदारों को अपने जाल में फांस कर उनसे लाखों रुपयों का सामान खरीद लिया।
विज्ञापन
5 of 7
चैक के नाम पर ठगी
अब पुलिस इस गिरोह को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है। मगर अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। दुकानदारों का कहना है कि इतना ही नहीं जब गिरोह के लोगों से फोन के माध्यम से बात की जाती है तो वे जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
चैक के नाम पर ठगी
जानिए कैसे गिरोह का शिकार हुए दुकानदार
गिरोह का शिकार हो चुके शहर के दुकानदारों ने बताया कि कैशलेस की आड़ में उनके साथ ऐसा हुआ है। ये लोग आम ग्राहक की तरह दुकान पर आते हैं। आते ही पूछते है कि भाई साहब सामान लेना है। पुराने 500 या 1000 के नोट ले लोगे क्या। जब उन्हें नोटबंदी का हवाला दिया जाता है तो वे फिर चैक के माध्यम से खरीददारी करने की बात करते हैं। उसके बाद वे जो चैक देते हैं। वो बैंक में लगाने पर पता लगता है कि खाता नंबर फर्जी है।
चैक पर जो खाता नंबर लिखा है। वह खाता नंबर किसी भी शाखा का नहीं होता है। इसके अलावा 1-2 जगह उन्होंने अपना बैंक खाता जो सही है। वो भी दिया है। मगर उसमें चैक लगाने पर पता लगता है कि उसमें कोई कैश नहीं है। इस प्रकार शहर के कई दुकानदार उनके जाल में फंस चुके हैं। अब कई दुकानदारों ने तो पुलिस में भी शिकायत करवाई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 3-4 लोग ऐसे गिरोह में है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धर पकड़ शुरू कर दी है।