तीनों छात्रों में मोहम्मद अरशाद (20) की बाजू टूट कर अलग हो गई है। वहीं आनंदिका (20) का एक हाथ कट कर अलग हो गया है। सानू अंजिल (19) को भी गंभीर चोटों के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सदर विधायक सुभाष ठाकुर और उपायुक्त राजेश्वर गोयल, एसडीएम रामेश्वर, तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल पूछा।
उपायुक्त ने हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये की अंतरित राहत राशि प्रदान की। वहीं उपायुक्त ने बस में सवार सभी लोगों के खाने पीने का भी प्रबंध किया। वहीं जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच, डॉ. सतीश, एमएस डॉ. आहलूवालिया, डॉ. ऋषि नभ, डॉ. बंदना और डॉ. शमशेर घायलों के उपचार में दिन भर डटे रहे।
बस हादसे में ये लोग हुए
हादसे में घायल होने वाले लोगों में आनंदिका कैलीकट केरल, अब्दुल मजीद करन्थूर कैलीकट केरल, मोहम्मद अशीम करन्थूर कैलीकट केरल, सोनिका प्रेम मुक्कम कैलीकट केरल, साइना क्लींगर केरल, सानू अंजिल कैलीकट केरल, सौरभ कैलीकट केरल, राबियत कैलीकट केरल, अन्फास कैलीकट केरल, मोहम्मद अरशाद कैलीकट केरल, हशीम वशीर मुक्कम कैलीकट केरल, मोहम्मद सुहेल कैलीकट केरल, अब्दुल्ला बाहिज कैलीकट केरल, मोहम्मद वशील कैलीकट केरल, विष्णु कैलीकट केरल, शमीम कैलीकट केरल, मोहम्मद रशीक कैलीकट केरल, इरफान कैलीकट केरल, फातिमा कैलीकट केरल, मोहम्मद वासिल कैलीकट केरल, इरफान अल रेहमान कैलीकट केरल, मोहम्मद लबीब थालक्कुलथूर केरल, अजीब पुथ्रि कैलीकट केरल, अथीलस्क कैलीकट केरल घायल हुए हैं।