फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
1 of 14
हिमाचल के जिला सिरमौर के एक छोटे से गांव घिराइना का रहने वाला दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली आज भारत की शान है। मगर खली ऐसे ही महाबली नहीं बना। इसके पीछे इतना लंबा संघर्ष था कि आप भी सलाम करेंगे।
विज्ञापन

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

2 of 14
गांव के लोग बताते हैं कि खली बचपन से ही मजबूत कद काठी वाला था। वह एक किसान परिवार में पैदा हुआ था। सात भाई बहनों में से एक दिलीप राणा परिवार में सबसे अलग था। इसका शरीर बचपन से ही भीमकाय था।
विज्ञापन

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

3 of 14
आर्थिक हालात सही न होने से दिलीप बचपन में पढ़ाई नहीं कर पाया। इसे दूसरे भाइयों की तरह मेहनत मजदूरी करनी पड़ी। पहले गांव फिर शिमला आकर भी मजदूरी करनी पड़ी। भारी वजन उठाना खली के बाएं हाथ का खेल था।

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

4 of 14
गांव के लोग बताते हैं कि खली का शरीर इतना बढ़ गया था कि इसके लिए बाजार से जूते भी नहीं मिल पाते थे। इसके लिए खली गांव से दूर शिलाई में जाकर एक मोची से चप्पलें और जूते बनवाते थे। जब ये यहां जाते तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती थी।
विज्ञापन

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

5 of 14
मगर खली को ये अच्छा नहीं लगता था। जब लोग उसे देखने के लिए जमा होते तो खली शरमाकर वहां से चले जाते थे। कई बार तो कुछ लोग उन्हें चिढ़ाते भी थे। मगर इन्हें मालूम नहीं था कि आखिर ये शख्स आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

6 of 14
मजदूरी के लिए खली गांव से दूर जाने लगे। मगर ये काफी नहीं था। जितना पैसा मजदूरी के बाद मिलता था, उससे खली की डाइट भी पूरी नहीं हो पाती थी। ऐसे में घर के लिए पैसे बचाना दूर की कौड़ी थी।
विज्ञापन

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

7 of 14
ऐसे ही कई साल बीते और मजदूरी का सिलसिला जारी रहा। आखिरकार दिलीप की किस्मत बदलने का समय आ गया। शिमला घुमने आए पंजाब पुलिस के एक अफसर की नजर खली पर पड़ी। वह भी उसे देखकर हैरान रह गए।

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

8 of 14
अफसर ने खली को पंजाब आकर पुलिस में शामिल होने को कहा। खली के लिए ये दूर की बात थी। अफसर ने खुद खर्च देकर उसे पंजाब बुलाया। खली भी अपने छोटे भाई के साथ पंजाब पुलिस में शामिल हो गया।

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

9 of 14
इसके बाद खली की यही कद काठी उसकी सबसे बड़ी ताकत बन गई। रेस्लिंग उन दिनों पसंदीदा खेल बनती जा रही थी। खली को भी इसके लिए तैयार किया गया। आखिरकार खली अमेरिका पहुंच गए।

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

10 of 14
डब्ल्यूडब्‍ल्यूई में सफर शुरू करना इतना आसान नहीं था। यहां पैसा तो जमकर मिलता था मगर उसके लिए खूब पसीना भी बहाना पड़ता था। पहले दिन जैसे ही खली ने रिंग में कदम रखा कि बड़े बड़े रेस्लर भी कांपने लगे।

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

11 of 14
इसके बाद खली का मिशन शुरू हुआ। उन्होंने अंडरटेकर जैसे रेस्लर को भी 10 मिनट में हराकर सबका ध्यान खींच लिया।

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

12 of 14
इसके बाद बिग शो, मार्क हेनरी और बतिस्ता जैसे पहलवानों को हराकर डब्‍ल्यूडब्ल्यूई का खिताब जीत लिया। भारत के लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि कोई भारतीय भी ऐसा काम कर सकता है।

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

13 of 14
इसके बाद कई सालों तक खली का दबदबा कायम रहा। देश विदेश में ख्याति के साथ साथ कई सम्मान और पुरस्कार भी उन्हें मिले। कभी एक एक रुपए के लिए तरसने वाले खली के पास इतना पैसा आ गया कि उन्होंने गांव के विकास पर भी इसे खर्चना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महाबली 'द ग्रेट खली' की ये बातें जान चौंक जाएंगे आप

14 of 14
आज भी गांव के लोग बताते हैं कि उन्हें कभी उम्मीद ही नहीं थी कि खली आगे चलकर इतना बड़ा पहलवान बन जाएगा। पूरा गांव उनके आने पर जश्न मनाता है। खली भी अब अन्य युवाओं को इस खेल में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें