फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद स्पर्धा के लिए सजा मंच, ये प्रतिभागी लेंगे भाग

Tue, 18 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
1 of 7
मुरारी लाल स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
मुरारी लाल स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता, यानी विचार प्रवाह, अमर उजाला के सह संस्थापक मुरारी लाल माहेश्वरी की स्मृति में शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता का मकसद सिर्फ नई पीढ़ी में तार्किक और वैचारिक सोच और वैचारिक नेतृत्व विकसित करना ही नहीं है, बल्कि ये किस मुद्दे के बारे में सोचते हैं और उसके पक्ष और विपक्ष में क्या तर्क रखते हैं.... उस पहलू को सामने लाते हुए उनकी आवाज को बड़ा मंच देना भी है। इस प्रतियोगिता का मकसद सिर्फ नई पीढ़ी में तार्किक और वैचारिक सोच और वैचारिक नेतृत्व विकसित करना ही नहीं है, बल्कि ये किस मुद्दे के बारे में सोचते हैं और उसके पक्ष और विपक्ष में क्या तर्क रखते हैं.... उस पहलू को सामने लाते हुए उनकी आवाज को बड़ा मंच देना भी है। 
विज्ञापन

2 of 7
मुस्कान कटोच-खुशबू - फोटो : अमर उजाला
जिला, मंडल और अब राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता युवाओं में नया जोश भरने के लिए तैयार है। 19 फरवरी बुधवार को आईटीआई मंडी में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंच सज चुका है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन

3 of 7
रजनीश और गौरव - फोटो : अमर उजाला
तीसरे चरण की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर विजेता और उपविजेता रही छह टीमों इसमें हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

4 of 7
दमयंती और सरोज कुमार - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में प्रतिभागी संघवाद सशक्त देश के लिए अनिवार्य है टॉपिक पर टीम के रुप में शामिल होंगे और एक पक्ष में और दूसरा इसके विपक्ष में अपना विचार रखेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
भावना शर्मा और रश्मी - फोटो : अमर उजाला
यह हैं नियम
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को अपने प्राचार्य से अधिकार पत्र एवं विद्यार्थी परिचय पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार रखने के लिए कुल छह मिनट का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
प्रांशु आदित्य और विवेक - फोटो : अमर उजाला
पांच मिनट पर एक चेतावनी घंटी बजेगी, जिसके एक मिनट बाद समाप्ति घंटी बजेगी। प्रतियोगिता में समान अंक की स्थिति में पुरस्कार राशि विभाजित कर प्रदान की जाएगी और प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और प्रतिभागियों के लिए सर्वमान्य होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रितांशु और शैवी कुमारी - फोटो : अमर उजाला
यह है इनामी राशि
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों की टीम को इनाम में 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 7500 रुपये और तृतीय स्थान को पांच हजार की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा दो 3-3 हजार के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें