मन में अगर सच्ची श्रद्धा हो तो बड़ी से बड़ी बाधा को भी पार किया जा सकता है। तीन बार श्रीखंड महादेव यात्रा कर चुकी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बागीपुल गांव की ईशानी ठाकुर ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। बर्फ पर नंगे पांव 35 किलोमीटर का कठिन सफर करने वाली ईशानी ठाकुर तीन बार सफल यात्रा कर के लौटी है। आऊटर सिराज क्षेत्र की निरमंड तहसील के बागीपुल गांव की ईशानी ठाकुर ने 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की यात्रा का 35 किलोमीटर बर्फीला सफर नंगे पांव तय किया है।