फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद खुला रोहतांग दर्रा, मनाली पहुंचे 40 वाहन

Wed, 20 Nov 2019 03:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर/लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भारी बर्फबारी के सात दिन बाद बुधवार दोपहर रोहतांग दर्रा होकर 40 वाहन मनाली पहुंचे हैं। वन वे की वजह से पहले लाहौल के कोकसर से 49 वाहनों को मनाली के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन कोकसर से आठ किलोमीटर आगे डोहरानी मोड़ पर पानी जमने से गाड़ियां नहीं चढ़ सकीं। वाहन चालकों और बचाव चौकी के सदस्यों को वाहनों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग से पीछे लाहौल की तरफ फिसलन होने से तीन वाहन केलांग लौटे जबकि छह गाड़ियां डोहरानी से ही लौट गईं। अन्य वाहनों को रेस्क्यू टीम और वाहन चालकों ने मिलकर बर्फ पर मिट्टी डालकर बारी-बारी निकाला और रोहतांग पहुंचाया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों को दर्रा पार कराने के लिए बीआरओ ने जेसीबी भी तैनात की थी। बचाव दल के सदस्य बीर सिंह ने बताया कि रोहतांग से आगे राहनीनाला मोड़ तक रात को बर्फीली हवा चलने से बर्फ के ढेर सड़क पर लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बीआरओ की जेसीबी और स्नो कटर से इस बर्फ को हटाया गया। बचाव चौकी के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि दोपहर में मौसम साफ होने पर कोकसर से कुल 49 वाहनों को मनाली की ओर भेजा गया था लेकिन इनमें नौ वाहन आगे नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें