फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से गुलजार हुए देवभूमि के पहाड़, देखने लायक हैं नजारे

Sun, 20 Mar 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 4
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
देवभूमि के पहाड़ बर्फ से गुलजार हो गए हैं। हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। इससे जिले के आधा दर्जन ग्रामीण रूटों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। रामपुर के ऊपरी क्षेत्रों में भी सुबह हल्की बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया। वहीं लाहौल में गुफा होटल के समीप पहाड़ी से विशालकाय हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव रुक गया जिसे रविवार दोपहर सामान्य किया गया। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने बताया कि हिमखंड से चंद्रा नदी का पानी रुक गया था। तस्वीर में लाहौल्‍ा-स्पीति के काजा में ताजा हिमपात का नजारा।
विज्ञापन

बर्फबारी

2 of 4
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति के उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि इन दिनों ठंड और बर्फ की वजह से पानी का बहाव तेज नहीं है। लिहाजा, सतर्कता जरूरी है। कोकसर रेस्क्यू टीम के मुताबिक दस दिन के भीतर क्षेत्र में करीब पांच फुट हिमपात हुआ है। इधर कुल्लू की ऊंची चोटियों पर सुबह बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है जबकि आबादी वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से जिले के दर्जनों ग्रामीण रूट बाधित रहे। शिमला में भी रविवार सुबह पांच बजे से रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहा। तस्वीर में लाहौल्‍ा-स्पीति के काजा में ताजा हिमपात का नजारा।
विज्ञापन

बर्फबारी

3 of 4
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की धूप भी खिली। चंबा के खजियार में रविवार दोपहर बाद लगभग दो से तीन इंच ताजा बर्फ गिरी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 मार्च तक मौसम साफ रहेगा जबकि होली के दिन 24 मार्च को कुछेक जगहों पर बारिश के आसार हैं। तस्वीर में चंबा के खजियार में ताजा हिमपात का नजारा।
विज्ञापन

बर्फबारी

4 of 4
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक 24 मार्च से मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा जबकि मध्य और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शिमला के रिज मैदान से छाता लेकर गुजरते लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें