फाइल फोटो
प्रदेश सरकार पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन वर्ष 2018 में 31 लाख से अधिक देसी-विदेशी पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश से मुंह मोड़ा है। वर्ष 2017 में प्रदेश भर में 1,96,01,533 पर्यटक आए थे, जिनमें से 1,91,30,541 देसी, जबकि 4,70,992 विदेशी पर्यटक शामिल थे। वर्ष 2018 में 1,64,50,503 पर्यटकों ने प्रदेश का भ्रमण किया, जिनमें 16093935 देसी और 356568 विदेशी पर्यटक दर्ज हुए। 2018 में प्रदेश भर में 30, 03,606 देसी, जबकि 1,14,424 विदेशी पर्यटकों की कमी दर्ज हुई है।