फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाइए, जन्नत से कम नहीं यहां के नजारे

Fri, 12 Apr 2019 03:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मैदानों में एकाएक गर्मी बढ़ने से सैलानी समर सीजन के दौरान हिमाचल का रुख करने को बेताब हैं। राजधानी शिमला के नजदीक पहाड़ों और रोहतांग में पड़ी बर्फ  सैलानियों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने से पहले ही वीकेंड के लिए शिमला शहर के होटल 70 फीसदी तक बुक हो चुके हैं। पर्यटन कारोबारियों को इस साल पर्यटन सीजन लंबा चलने और कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
तपती गर्मी से निजात पाने को सैलानियों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। हिमाचल में समर टूरिस्ट सीजन 15 अप्रैल से शुरू होता है। इस बार समर सीजन के पहले वीकेंड के लिए सैलानियों ने शिमला, कसौली, धर्मशाला, मनाली, डलहौजी में होटल बुक करने शुरू कर दिए हैं।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
जिला मंडी के बरोट, पराशर, रिवालसर, कमरूनाग, झीड़ी, जंजैहली में भी सैलानी उमड़ रहे हैं। पहाड़ों की आबोहवा सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है। जिला कुल्लू और लाहौल में इस साल तीन दशकों बाद रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा में जुलाई माह तक बर्फ देखने को मिलेगी। जबकि जलोड़ी दर्रा में भी मई माह तक पर्यटक आनंद ले सकेंगे। पर्यटन नगरी मनाली के होटल जून माह तक के लिए पैक होने लगे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक 60 फीसदी होटल ऑनलाइन बुक हो गए हैं। साहसिक पर्यटन में स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
शिमला से 63 किलोमीटर दूर नारकंडा की हाटू पीक और 75 किलोमीटर दूर खड़ापत्थर के गिरि गंगा (कूपड़) में अभी भी बर्फ मौजूद है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद का कहना है कि इस बार सर्दी का मौसम लंबा चला है। मार्च महीने में भी बर्फबारी हुई है।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सामान्य तौर पर अप्रैल में शिमला के आसपास बर्फ नहीं मिलती थी लेकिन इस बार बर्फ मौजूद है, यह पर्यटन कारोबार के लिए सुखद संकेत है। कुफरी होटलियर एसोसिएशन के संयोजक बलदेव ठाकुर ने बताया कि  समर सीजन के पहले वीकेंड के लिए कुफरी के होटल 70 से 80 फीसदी एडवांस बुक हैं।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
टूरिस्टों के लिए परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नारकंडा और गिरि गंगा में बर्फ देखने रोजाना टूरिस्ट रवाना हो रहे हैं।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि समर टूरिस्ट सीजन के लिए वीकेंड की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार अच्छा सीजन जाने की उम्मीद है। मैदानों में गर्मी बढ़ने के बाद शिमला का मौसम टूरिस्टों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल राजधानी शिमला को भयंकर जल संकट का सामना करना पड़ा था। शिमला आए सैलानियों को भी पानी की किल्लत से परेशानी झेलनी पड़ी। सैलानियों की आमद घटने से पर्यटन कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि इस बार प्रशासन ने पानी की किल्लत पेश न आने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें