फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 10 किमी पैदल चल सब्जियां खरीदने जाते हैं आईएएस अधिकारी राम सिंह, ये है वजह

Thu, 26 Sep 2019 09:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 7
आईएएस अधिकारी राम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सब्जी खरीदने के लिए 10 किमी पैदल चलकर देशभर में सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले आईएएस अधिकारी हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के रहने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल के जाहलमा गांव से ताल्लुक रखने वाले युवा आईएएस अधिकारी राम सिंह 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में राम सिंह मेघालय के गारो हिल्स जिला में बतौर उपायुक्त तैनात हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राम सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि ऑर्गेनिक सब्जी की खरीदारी, कोई प्लास्टिक, कोई वाहन प्रदूषण और न कोई ट्रैफिक जाम। फिट इंडिया, फिट मेघालय, जैविक, स्वच्छ वातावरण।

4 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
राम सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जो वायरल हो रही हैं। राम सिंह जाहलमा गांव के एक साधारण परिवार में जन्मे हैं। उन्होंने जमा दो तक कि पढ़ाई लाहौल-स्पीति के ही जाहलमा के सरकारी स्कूल से की है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
 इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद राम सिंह ने मर्चेंट नेवी में भी कुछ साल तक नौकरी की, लेकिन मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ कर आईएएस अधिकारी बन गए। वे सिविल सर्विसेज की 2008 के बैच में देश भर में 72 वे रैंक पर आए थे।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
राम सिंह के बड़े भाई प्रेम सिंह भी आईएएस अधिकारी हैं। मेघालय में लाहौल के ये आईएएस अधिकारी लोगों को फिट इंडिया के तहत पैदल चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और साथ देशवासियों को जैविक खेती का भी संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
एक जगह वे सब्जी से भरे एक किल्टे को भी पीठ पर उठाते हुए देखे जा रहे हैं। लोगों की ओर से सोशल मीडिया में सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें