फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बेकाबू हुए हालात: सचिवालय पर पथराव, बेबस दिखी पुलिस, तस्वीरें

Thu, 20 Jul 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
गैंगरेप और हत्या के मामले में वीरवार को लोगों ने भाजपा, माकपा और दूसरे संगठनों के साथ मिलकर शिमला बंद कर दिया। गुड़िया केस को लेकर जगह जगह चक्का जाम चल रहा है, दुकानें बंद है जबकि कई जगहों पर हाथापाई भी हो रही है। सुबह दस बजे से लेकर ही शिमला ठप हो गया। हालात बेकाबू हो गए जबकि पुलिस बेबस नजर आ रही है। बाद में जनता ने पुलिस मुख्यालय तक घेर लिया। सचिवालय पर पथराव किया गया।
विज्ञापन

2 of 7
इससे  हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी मौके पर बुलाई गई। मगर चक्का जाम होने से पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। शिमला के मालरोड पर भी धरना प्रदर्शन हुआ और रैलियां निकाली गई। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस रिपोर्टिंग रूम के बाहर जमा होकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

3 of 7
शिमला के ढली, खलीणी, विक्ट्री टनल, संजौली, टुटू और बालूगंज जैसे एरिया में सुबह से ही चक्का जाम जारी रहा। शिमला की सड़कों पर लंबा जाम लग गया। उधर, माकपा ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर में लगे जाम से सैलानी भी गाड़ियों में फंसे रहे। वहीं, स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को पैदल ही अपने काम पर जाना पड़ा।

4 of 7
शिमला बंद के चलते आम लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। बीसीएस में अस्पताल जा रहे एक बुजुर्ग से प्रदर्शनकारियों ने हाथापाई तक कर डाली। कई अन्य जगहों पर भी शिमला बंद के नाम पर प्रदर्शनकारियों ने गुंडागर्दी कर दी।
विज्ञापन

5 of 7
वहीं, भाजपा ने मालरोड और छोटा शिमला में सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले भी जलाए गए। लोगों का कहना है कि पहले तो आरोपियों को पकड़ने में गोलमाल हुआ। फिर थाने में एक आरोपी की हत्या हो गई। मामले को लेकर जनता का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। प्रदेश सरकार और ‌ पुलिस के खिलाफ लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
शिमला बंद में भाजपा ही नहीं, माकपा और दूसरे कई सामाजिक संगठन भी शामिल हुए हैं। वहीं, पुलिस प्रदर्शनकारियों के सामने बेबस नजर आ रही है। हर तरफ रैलियां निकाली जा रही हैं। शहर के सारे बाजार बंद कर दिए गए हैं। सरकार ने आईजी से लेकर एसपी तक के बड़े अफसर बदल दिए मगर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुबह के समय शहर जो बसें चली भी थीं उनके टायरों की हवा निकालकर उन्हें बीच सड़क में खड़ा कर दिया गया। जो लोग जरूरी काम से निकलना चाह रहे हैं वे भी जाम में अटक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें