फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए मां के दरबार, या देवी सर्वभूतेषु..कीजिए शक्तिपीठों के दर्शन और पाइए मां की असीम कृपा

Thu, 21 Sep 2017 08:53 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
1 of 9
शारदीय नवरात्रों को लेकर देवभूमि के शक्तिपीठों को भव्य तरीके से सजाया गया है। कीजिए दर्शन और पाइए मां की असीम कृपा। शारदीय नवरात्रों को लेकर मां चिंतपूर्णी का दरबार रंग बिरंगे विदेशी फूलों से सजाया गया है। मंदिर के गर्भ गृह से लेकर पूरा मंदिर परिसर फूलों की सजावट के कारण बेहद ही आकर्षक व मनमोहक लग रहा है।
विज्ञापन

2 of 9
चिंतपूर्णी मंदिर में वीरवार से शारदीय नवरात्रे शुरू हो रहे हैं। जिसके चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिलती है। मंदिर प्रशासन ने मां के भक्तों के लिए दर्शन हेतू पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के दौरान मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुलेंगे व रात को दस बजे बंद होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर को खोलने और बंद करने के समय को बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 9
उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर आरती का समय सुबह पांच बजे व रात आठ बजे होगा जबकि भोग दिन में तीन बार सुबह दोपहर 12 बजे व रात को लगेगा। उन्होंने बताया कि भोग में खीर, पूरी, चने चावल, हलवा आइर व्यंजन मैया को परोसे जाएंगे। मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाएगा। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्रों को लेकर न्यास की पूरी तैयारियां हैं।

4 of 9
शारदीय नवरात्रों के शुभारंभ पर रंग बिरंगे विदेशी फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार।
विज्ञापन

5 of 9
श्री नयना देवी में आज से शुरू होने वाले नवरात्र मेले में मंदिर न्यास ने तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।  इसके अलावा मंदिर के कपाट खुलने, आरती व मां को भोग लगाने की भी समय सारणी तैयार कर ली है। पहले नवरात्र में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उमडने की उम्मीद है।
विज्ञापन

6 of 9
श्री नयना देवी मंदिर अधिकारी मदन लाल चंदेल का कहना है कि आज से शुरू होने नवरात्र मेले में श्री नयना देवी जी मंदिर के कपाट रात दो बजे की खोल दिए जाएंगे। नवरात्रों के दौरान केवल रात 12 बजे से दो बजे तक ही बंद रहेंगे। इसके अलावा दोपहर को 12 से 12:30 तक आरती व भोग के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। दोपहर 12:30 से लेकर रात 12 बजे तक मंदिर कपाट खुले रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 9
मां ज्वालाजी मंदिर- माता ज्वालाजी मंदिर में सुरक्षा के लिए पुलिस के 200 जवान तैनात रहेंगे। वहीं 30 होमगार्ड्स और 20 पूर्व सैनिकों की भी तैनाती की गई है। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल जाएंगे। मां बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में भी सुबह चार बजे कपाट खुल जाएंगे।  सुरक्षा के लिए पुलिस की एक रिजर्व लगाई गई है साथ ही होमगार्ड के 30 जवान भी तैनात किए गए हैं। मंदिर में सुबह साढ़े सात बजे व शाम को साढ़े सात बजे आरती होगी। मां को पूरी-चने का भोग लगेगा। मंदिर में नारियल ले जाने पर पाबंदी रहेगी।

8 of 9
मां चामुंडा मंदिर में सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। रात 10 बजेतक मंदिर खुला रहेगा। सुबह की आरती 8 बजे व शाम की आरती 7.30 बजे होगी। नवरात्र के पहले दिन मां चामुंडा को हलवा, पूरी व चने का भोग अर्पितकिया जाएगा। मंदिर में सुरक्षा के लिए 150 जवान तैनात रहेंगे। इनमें 30 होमगार्ड शामिल हैं। पांच अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन

9 of 9
ज्वालाजी मंदिर में होंगी पांच आरतियां
सुबह 5 से 6 बजे प्रथम आरती भोग मालपुआ, रबड़ी, पीले चावल
दोपहर 11:30 से 12:30 बजे        भोग षटरस
साय: 7 बजे से 8 बजे तक         भोग पूरी चने
शाम  9 बजे से 9:30 बजे  तक    भोग ऋतु फल
श्रृंगार आरती 9:30 से 10 बजे तक  भोग मिश्री, दूध

मंदिरों के पुजारियों के नाम 
कांगड़ा मंदिर: पुजारी राम प्रसाद शर्मा
ज्वालाजी मंदिर: पुजारी सुबोध शर्मा
चामुंडा मंदिर: पुजारी ओम व्यास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें