फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

Fri, 05 Aug 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 10
समाज और बिरादरी की रिवाजों को तोड़कर शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए यह देवता रक्षक हैं। यहां सिर्फ देवता का काननू चलता है। पढ़िए प्रेमियों और बेसहारों के रक्षक महादेव की कहानी.. इनपुट: रितेश गुलेरिया, फोटोग्राफ, अजय कुमार

विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

2 of 10
हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिला के शंगचूल महादेव की सीमा में कोई भी समाज और बिरादरी से ठुकराया हुआ प्रेमी जोड़ा जब एक बार पहुंच जाता है तो उसका वहां फिर कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता। यहां का मनमोहक नजारा भी प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

3 of 10
शंगचुल महादेव मंदिर के आस-पास करीब 100 बीघा का मैदान है। जैसे ही इस मैदान में कोई भी व्यक्ति सामाज और बिरादरी से ठुकराया पहुंच जाए तो फिर उसका कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
 
घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

4 of 10
इस गांव में पुलिस के आने पर भी प्रतिबंध है। वहीं गांव में शराब, सिगरेट और चमड़े का सामान भी लेकर जाने पर भी पूर्ण रूप से रोक है।
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

5 of 10
वहीं जब तक मामले का निपटारा न हो जाए ब्राह्मण समुदाय के लोग यहां आने वालों की पूरी आव भगत करते है। रहने से खाने तक की पूरी जिम्मेवारी यहां के लोग ही उठाते है। मगर आज यह बहुत दुखी है, क्योंकि आगजनी की एक घटना में महादेव के मं‌दिर समेत कई घर जल गए।
 
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

6 of 10
देवता के कारकून बलबीर राणा और मोहर लाल शर्मा बताते है कि अज्ञातवास के दौरान पांड़व यहां रूके थे। इसी दौरान कौरव उनका पीछा करते हुए यहां तक पहुंच गए। इस दौरान शंगचूल महादेव ने कौरवों को रोका और कहा कि यह मेरा क्षेत्र है और जो भी मेरी शरण में आएगा उसका कोई कुछ बिगाड़ सकता। महादेव के डर से कौरव वापस लौट गए।
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

7 of 10
तब से लेकर आज तक जब भी कोई समाज का ठुकराया हुआ शख्स या प्रेमी जोड़ा यहां शरण लेने के लिए पहुंचता है। उसे महादेव पूरी सुरक्षा प्रदान करते हैं।
 
घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

8 of 10
लोग कहते है कि यहां न तो पुलिस आ सकती, न कोई हथियार लेकर यहां प्रवेश कर सकता है और न ही किसी प्रकार का लड़ाई झकड़ा तथा ऊंची आवाज में बात नहीं कर सकता है। यहां देवता का ही फैसला मान्य होता है।

घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

9 of 10
जब कोई आभागा या प्रेमी जोड़ा देवता की शरण में पहुंच गया तो वह पूरी तरह महफूज हो जाता है। उससे जिसे भी बात करनी हो वह नाले के उस पार से ही बात कर सकते है। उसके पास उसका कोई भी दुश्मन नहीं आ सकता है।
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी जोड़ों को पनाह देते हैं ये देवता

10 of 10
यहां देवता का ही फैसला मान्य होता है। जब तब फैसला न हो जाए यहां ब्राह्मण समुदाय के लोग उनकी पूरी आवभगत करते है। रहने से खाने तक की पूरी जिम्मेवारी यहां के लोग ही उठाते है। मगर आज यह लोग बहुत दुखी है, क्योंकि आगजनी की एक घटना में महादेव के मं‌दिर समेत कई घर जल गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें