फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विश्वविद्यालय में एसएफआई का आंदोलन उग्र हो गया है। सुबह साढ़े आठ बजे एसएफआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में कुलपति की कार रोक कर उनसे धक्का मुक्की और हाथापाई की। फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन
PICS: फीस बढ़ोतरी पर वीसी का घेराव, हाथापाई
2 of 10
कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि सुबह करीब पौने नौ बजे विवि के मुख्य गेट पर पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोकी और उन्हें पकड़ कर उनके साथ मारपीट भी की। एसएफआई के कार्यकर्ता ने पूरी प्लानिंग से रास्ता रोका, उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास किया। फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन
PICS: फीस बढ़ोतरी पर वीसी का घेराव, हाथापाई
3 of 10
मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाकर उन्हें वहां से खदेड़ा। इस बीच तीन कार्यकर्ताओं नरेंद्र, अमित, वीर सिंह को लाठियों से चोटें आई, जबकि एक कार्यकर्ता शौर्य के पांव से उपर से गाड़ी भी चढ़ी बताई जा रही है। फोटो: नरेश भारद्वाज
PICS: फीस बढ़ोतरी पर वीसी का घेराव, हाथापाई
4 of 10
इस घटना के बाद मुख्य गेट पर मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन जारी रखा और समरहिल चौक पर विवि की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन शुरू किया जो लगातार साढ़े ग्यारह बजे तक जारी रहा। फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन
PICS: फीस बढ़ोतरी पर वीसी का घेराव, हाथापाई
5 of 10
साढ़े ग्यारह बजे तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रास्ता बंद कर आंदोलन किया। इसे एसएफआई नेता व पूर्व एससीए सचिव पियूष सेवल, पूर्व अध्यक्ष राजन हारटा, ने संबोधित किया। उन्होंने एलान किया कि यह शुरूआत है, आने वाले समय में किसी भी विवि के अधिकारी को परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा। फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन
PICS: फीस बढ़ोतरी पर वीसी का घेराव, हाथापाई
6 of 10
एसएफआई के राज्य सह सचिव पुनीत धांटा ने कहा कि फीस बढ़ोतरी वापसी की मांग को लेकर आंदोलन और उग्र होगा। वीरवार से 25 सितंबर तक विवि में पूर्ण शिक्षा बंद रहेगा। 25 सितंबर को ईसी की बैठक में फीस वापस न हुई तो एसएफआई छात्र हितों की रक्षा के लिए आमरण अनशन शुरू करेगी। फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन
PICS: फीस बढ़ोतरी पर वीसी का घेराव, हाथापाई
7 of 10
कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक को छोड़ कर सिर्फ विवि की ओर जाने वाले रास्ते को रोक रखा था। चौक पर दंगा रोधक वाहन और अग्निशमन का वाटर टेंडर खड़ा रहने के कारण साढ़े ग्यारह बजे तक पूरे समरहिल का ट्रैफिक जाम रहा। फोटो: नरेश भारद्वाज