फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मिसेज इंडिया यूनाइटेड किंगडम स्पर्धा में हिमाचल की सवनीत रनरअप

Tue, 23 Apr 2019 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताल (हमीरपुर)
विज्ञापन
1 of 5
सवनीत कौर - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर की सवनीत कौर मिसेज इंडिया यूनाइटेड किंगडम प्रतियोगिता की रनरअप रही हैं। 14 अप्रैल को हुई प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में सवनीत कौर ने हिस्सा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सवनीत कौर - फोटो : अमर उजाला
सवनीत लंदन के साथ लगते शहर मिलटन में अपने पति सचिन भारद्वाज के साथ रहती हैं। दोनों लंदन की ही कंपनियों में बतौर इंजीनियर काम करते हैं। सवनीत ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अब फिनाले में जगह बनाई है।
विज्ञापन

3 of 5
सवनीत कौर - फोटो : अमर उजाला
सवनीत ने इस कामयाबी का श्रेय अपने पति और परिवार को दिया है। इससे पूर्व वर्ष 2006 में सवनीत को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सर्वश्रेष्ठ अकादमिक स्कोर के लिए इंदिरा अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा योग के लिए भी सवनीत को कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। 

4 of 5
सवनीत कौर - फोटो : अमर उजाला
मिसेज इंडिया यूके प्रथम रनरअप के अलावा सवनीत कौर को फिटनेस आवार्ड, बेस्ट कैटवॉक अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। अब इनका चयन जुलाई 2019 में यूएसए के लॉस वेगास में होने वाली मिसेज अर्थ प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सवनीत कौर - फोटो : अमर उजाला
सवनीत दिल्ली की स्थाई निवासी हैं और हमीरपुर के प्रतापनगर निवासी सचिन के साथ उनकी शादी हुई है। सवनीत के ससुर और एसडीओ बिजली उपमंडल लंबलू सुनील भारद्वाज ने कहा कि बेटा और बहु इंग्लैंड में रहते हैं और बहु की इस कामयाबी पर खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें