बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता पहली बार पति आयूष शर्मा के साथ मंडी पहुंच गई हैं। अर्पिता-आयूष के साथ खान परिवार के सदस्य भी पहुंच गए हैं। सलमान खान भी मंडी पहुंच गए हैं। सभी फोटो: जय कुमार
विज्ञापन
सलमान की बहन अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में किया 'गृह प्रवेश'
2 of 10
मंडी में अर्पिता का गृह प्रवेश का कार्यक्रम हुआ। रिश्तेदारों के बीच पूरे रीति रिवाज के साथ अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में गृह प्रवेश किया।
विज्ञापन
सलमान की बहन अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में किया 'गृह प्रवेश'
3 of 10
इससे पहले उनके मंडी पहुंचने पर लोगों ने उन्हें घेर लिया। प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले दिख रहे थे।
सलमान की बहन अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में किया 'गृह प्रवेश'
4 of 10
सोमवार को शहर के ऐतिहासिक जिमखाना क्लब में रिसेप्शन पार्टी होने जा रही है। इसमें बॉलीवुड के साथ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
सलमान की बहन अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में किया 'गृह प्रवेश'
5 of 10
अर्पिता के साथ उनके कई रिश्तेदार भी पहुंचे हैं। रविवार को अर्पिता-आयुष के साथ खान फैमिली से सलमान खान की मां सलमा, भाई सोहेल खान, बहन अलविरा, जीजा अतुल अग्निहोत्री के अलावा अन्य लोग देर शाम मंडी पहुंचे।
विज्ञापन
सलमान की बहन अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में किया 'गृह प्रवेश'
6 of 10
चंडीगढ़ से वाया ऊना से जाहू होते हुए बॉलीवुड के मेहमान मंडी पहुंचे। अर्पिता और ससुराल से आए मेहमानों को पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के दी पाम रिजेंट होटल में ठहराया गया। यहां ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के परिवार ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
सलमान की बहन अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में किया 'गृह प्रवेश'
7 of 10
अनिल शर्मा की तरफ से बेटे आयूष शर्मा की शादी के रिसेप्शन को करीब 20 हजार निमंत्रण कार्ड दिए गए हैं। रिसेप्शन में लगभग 25 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
सलमान की बहन अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में किया 'गृह प्रवेश'
8 of 10
कुछ दिन पहले अर्पिता परिवार के साथ मंदिर पहुंची थी। इसके बाद उनके गर्भवती होने की बात सबको पता चला थी।
सलमान की बहन अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में किया 'गृह प्रवेश'
9 of 10
बॉलीवुड मेहमानों को हिमाचली संस्कृति से रू-ब-रू करवाने के लिए पड्डल में कल्चर प्रोग्राम भी रखा गया है। लोक गायक कुलदीप शर्मा के अलावा बालीचौकी से लोकनृत्य दल पारंपरिक वेशभूषा में नाटी प्रस्तुत करेगा।
सलमान की बहन अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में किया 'गृह प्रवेश'
10 of 10
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आने का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है। प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री और नेता शादी की धाम में शामिल होंगे। गत वर्ष 17 नवंबर को हैदराबाद के फलकनुमा होटल में धूमधाम से आयूष और अर्पिता की शादी हुई थी।
ये भी देखें....सरेआम सोहेल खान पर भड़के सलमान, हाथ से छीना माइक