फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर मॉडल इंडिया में हुनर दिखाएंगी साक्षी और निधि, पेशे से हैं डॉक्टर और कोरियोग्राफर

Sun, 02 Jun 2019 03:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की साक्षी चंबियाल और जिला शिमला की निधि गांगटा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुपर मॉडल हिमाचल के ऑडिशन में प्रदेश की 108 मॉडल्स में इन दोनों का चयन सुपर मॉडल इंडिया के लिए हुआ है। चंबा की साक्षी पेशे से हैं डॉक्टर हैं। निधि मुंबई में डांस कोरियोग्राफर हैं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गलैमेंड सुपर मॉडल इंडिया के स्टेट डायरेक्टर जिला हमीरपुर के बेविन अत्री ने बताया कि प्रदेश की दोनों बेटियां मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय पीजेंट में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सुपर मॉडल इंडिया के मुकाबले अगस्त में संभावित हैं। प्रदेश से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन 108 मॉडल्स ने आवेदन किया था। इनमें 48 मॉडल्स को टेलिफोनिक साक्षात्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 24 के वेब कैम इंटरव्यू लिए गए। मॉडल्स की लंबाई, संचार कौशल, ड्रेसिंग सेंस और अन्य बातों के आधार पर 12 को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इनमें दो मॉडल साक्षी और निधि का चयन किया गया है। कहा कि चयनित मॉडल्स विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 में सुपर मॉडल इंडिया की टॉप-16 में रही और मिस फोटोजेनिक का खिताब जीतने वाली वैष्णवी चौहान ने दोनों चयनित मॉडल को क्राउन व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बेविन ने बताया कि सुपर मॉडल इंडिया की विजेता का चयन मिस इंटरनेशनल के लिए होगा। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता जापान में होगी। बेविन अत्री मिस्टर ग्लोबल टीन इंटरनेशनल में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें