sridevi
1987 में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मिस्टर इंडिया' और 1993 में 'रूप की रानी चोरों का राजा' बनाई थी। कहा जाता है कि श्रीदेवी की मां की बीमारी और फिर उनकी मौत के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। मां के निधन के बाद श्रीदेवी को सांत्वना देने के लिए हर समय उनके पास रहने वाले बोनी कपूर ही थे। इस तरह उनका रिश्ता सहानभूति से शुरू हुआ और प्रेम में बदल गया।