देश में केसर की खपत और उत्पादन में कमी के चलते इसे भारी मात्रा में बाहरी देशों से आयात किया जाता है। विश्व में ईरान केसर उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र है, लेकिन आईएचबीटी पालमपुर ने हिमाचल के भरमौर के बाद रामपुर, उत्तराखंड के बागेश्वर और मुनसियारी, तमिलनाडु के बुटीक, मणिपुर और अरुणाचल में केसर की खेती का ट्रायल शुरू कर दिया है। संस्थान महाराष्ट्र में भी जल्द इसका ट्रायल करने जा रहा है।