पूजा जब राजधानी शिमला की मार्केट में निकलती हैं तो हर कोई उनके बालों को देखकर हैरान हो जाता है। पूजा के बाल करीब पांच फीट एक इंच लंबे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
आरकेएमवी शिमला की बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा को हर कोई उनके लंबे बालों का राज पूछता है। लोग मार्केट में ही उन्हें रोककर बालों के बारे में पूछने लग जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
पूजा ने बताया कि सातवीं कक्षा तक उनके बालों की देखभल उनकी माता ने की। पूजा की माता सिवी देवी उनके बालों को कपड़े धोने के साबुन से धोया करती थीं।
4 of 8
इसके बाद बालों को सरसों के तेल की मालिश और चंपी की जाती थी। जब पूजा आठवीं कक्षा में हुई तो फिर खुद बालों की केयर करने लगी। पूजा के पिता विधानसभा शिमला में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
पूजा मंडी जिले की रहने वाली हैं। पोर्टमोर स्कूल में अध्यापिकाएं भी पूजा के लंबे बालों का राज पूछ चुकी हैं। आरकेएमवी की प्रोफेसर और छात्राएं भी पूजा से उनके लंबे बालों के बारे में पूछती हैं।
विज्ञापन
6 of 8
करीब 6 माह पहले पूजा के बाल उसके पैरों तक पहुंच गए। इस दौरान वह अपनी बहन के पास गई हुई थीं। वहां गांव की किसी महिला ने भ्रम डाल दिया कि पैरों में सिर के बालों का आना शुभ नहीं माना जाता। बस यह बात सुनकर पूजा की बहन ने उसके बाल काट दिए।
विज्ञापन
7 of 8
पूजा ने बताया कि वे बालों के लिए शैंपू लगाती है। इसके अलावा मार्केट से आंवला और सरसों तेल खरीदकर उसे मिक्स करती है। उस मिश्रित तेल को बालों में लगाती हैं।
पूजा ने बताया कि आजकल लड़कियां फैशन के चक्कर में बालों में तेल लगाना पसंद नहीं करतीं जबकि बालों की आयलिंग करना बेहद जरूरी है। ऐसा न करने से बाल ड्राई हो जाते हैं और बालों में डैंड्रफ की समस्या आ जाती है।