शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 71वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 14
- फोटो : अमर उजाला
परेड देखने के लिए रिज और माल रोड पर सैकड़ों की तादाद में आम लोग और पर्यटकों की भीड़ जुटी। रिज मैदान से जवानों की टुकड़ियां और अलग-अलग विभागों की झांकियां गुजरीं।
विज्ञापन
3 of 14
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में लोगों को शिमला, बिलासपुर और कुल्लू की नाटी देखने को मिली। इसके अलावा कांगड़ा का झमाकड़ा, पटियाला का भांगड़ा और राजस्थानी नृत्य भी पेश किया गया।
4 of 14
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर सेना, उद्योग विभाग के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर लोगों को जागरूक किया। पर्यटन विभाग ने पर्यटक स्थल, वन विभाग ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 14
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उद्यान, शिक्षा, विद्युत बोर्ड ने मुख्यमंत्री योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
6 of 14
- फोटो : अमर उजाला
पशु पालन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर निगम, समग्र शिक्षा, हिम ऊर्जा, हिमाचल पुलिस एवं तकनीकी सेवा विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और कृषि विभाग की झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन
7 of 14
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय डाक के इतिहास में पहली बार विभाग के ब्रांड एंबेसडर डाकियों की टुकड़ी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई।
8 of 14
- फोटो : अमर उजाला
डाक विभाग की टुकड़ी में 24 से 55 साल तक के डाकियों को शामिल किया गया था। ऊना, देहरा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, नाहन, रामपुर, मंडी और कुल्लू सहित अन्य जिलों से चयन कर 28 लोगों की टुकड़ी तैयार की गई थी जिनमें एक परेड कमांडर भी शामिल था।
9 of 14
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग विभाग ने शिमला के रिज मैदान पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की झांकी दिखाई।
10 of 14
- फोटो : अमर उजाला
जिला उद्योग केंद्र शिमला के महाप्रबंधक योगेश गुप्ता ने बताया कि उद्योग विभाग ने इस झांकी से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को जीवंत किया है। इस झांकी में सात और आठ नवंबर 2019 को धर्मशाला में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को भी प्रदर्शित किया गया।
11 of 14
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में किया गया। इस मौके पर उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने झंडा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
12 of 14
- फोटो : अमर उजाला
चंबा के ऐतिहासिक चौगान में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने ध्वजारोहण किया। परेड में पुलिस, गृह रक्षक, स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
13 of 14
- फोटो : अमर उजाला
ऊना में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने झंडा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।