ऐसे में इस शैक्षणिक सत्र से शिक्षकों पर हावी कार्रवाई के दबाव को दूर किया जाएगा। शिक्षकों को बिना किसी दबाव के अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जिस तरह कॉलेज कैडर के शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, उसी तरह अब स्कूली शिक्षकों पर भी कार्रवाई नहीं होगी।