हिमाचल के 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है। डाकघर में पोस्टमैन के खाली पदों को भरा जा रहा है। आइए जानते हैं कब और कैसे इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल के डाकघरों में भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका
2 of 7
पोस्टमैन के कुल 21 पदों पर भर्तियां की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के युवाओं को उपरी आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल के डाकघरों में भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका
3 of 7
इसमें वेतनमान 5200-20200-2000 ग्रेड पे के तहत दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है। वहीं, आरिक्षत वर्ग के लिए 100 रुपए फीस रखी गई है। विकलांग आवेदकों को शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन फार्म समेत अन्य जानकारी हिमाचल प्रदेश डाक विभाग की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।
हिमाचल के डाकघरों में भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका
4 of 7
वहीं, मंडी में भी 80 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। यहां देश की नामी कंपनी 19 दिसंबर को आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगी। कैंपस इंटरव्यू में विभिन्न ट्रेडों के 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। मासिक 10,500 रुपये वेतनमान के साथ यूनिफार्म, सेफ्टी शूज व कैंटीन सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल के डाकघरों में भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका
5 of 7
देश
की मशहूर रेफ्रीजेशन व कूलर बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार लिमिटिड 19
दिसंबर को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगी। साक्षात्कार में
आईटीआई पास उम्मीदवार मशीनिस्ट, पलंबर, टरनर, सीओई, आरएसी, इलेक्ट्रॉनिक्स
और कम्युनिकेशन पास प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के डाकघरों में भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका
6 of 7
पात्र उम्मीदवार की
उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विभिन्न दौर से गुजरने के बाद कंपनी
उम्मीवार का चयन करेगी। चयनित उम्मीदवारों को छह माह का रोजगार दिया
जाएगा।
हिमाचल के डाकघरों में भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका
7 of 7
इधर, आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने
बताया कि कंपनी पूर्व में आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित कर युवाओं
को रोजगार प्रदान कर चुकी है। वहीं अब दोबारा 19 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू
आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेशभर के पात्र युवा भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विभिन्न दौर में पास होने वाले उम्मीदवार को नौकरी का
सुनहरा मौका मिलेगा।