निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विवि ने अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक, अधीक्षक ग्रेड-1, अधीक्षक ग्रेड-2, सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर, असिस्टेंट पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर, पर्सनल असिस्टेंट, लॉ आफिसर, स्टेनो टाइपिस्ट, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और चालक के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक के पद के लिए 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री, नौ वर्ष का सेवाकाल अनुभव, या उपकुलसचिव के पद पर पांच वर्ष का प्रशासनिक अनुभव या रिसर्च अस्टेबिलीशमेंट या उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्य अनुभव अनिवार्य है।