रंगों का त्योहार होली करसोग क्षेत्र में हर्ष से मनाया गया। इसमें युवाओं, बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एकता व भाईचारे का संदेश दिया। युवक व युवतियों ने करसोग बाजार व ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर ढोल-नगाड़ों की धुनों पर डांस किया। क्षेत्र में जगह-जगह नाटियों का दौर चलता रहा।