फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: छोटी काशी मंडी में होली के दिन खिले दिल, खूब बरसे रंग

Wed, 20 Mar 2019 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 20
छोटी काशी मंडी में होली का पर्व खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेरी मंच पर सुबह से ही होली का रंगीन नजारा देखने को मिला। डीजे की धुनों पर शहर के लोगों ने जमकर मस्ती की। बाद में रियासत कालीन देवता माधोराय की पालकी के साथ होली खेली।
विज्ञापन

2 of 20
होली का जश्न मनाने के लिए सेरी में पूरा शहर उमड़ पड़ा था। पहाड़ी गीतों और होली के गानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। राजदेवता माधोराय भी पालकी में सवार होकर होली के मतवालों के साथ होली खेलने सड़कों पर उतर आए। माधोराय की जलेब निकलने के बाद ही मंडी में होली की मस्ती समाप्त हो गई।
विज्ञापन

3 of 20
होली का त्योहार मंडी जनपद में देश भर में मनाई जाने वाली होली से एक दिन पूर्व ही मनाया जाता है। सुबह से ही युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकल कर एक दूसरे पर रंग गुलाल फेंकते हुए सेरी चानणी की ओर बढ़ने लगीं। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों में भी अबीर गुलाल की बौछार जमकर हुई।

4 of 20
शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर 11 बजे से डीजे पर मस्ती में शुरू हो गई। हजारों लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया और डांस किया। युवाओं में खासा उत्साह था। दोपहर 2 बजे राजदेवता माधोराय की पालकी दरबार से निकली।
विज्ञापन

5 of 20
लोगों ने माधोराय के संग होली खेली। राज दरबार से चौहाटा, समखेतर, भूतनाथ होते हुए देव माधोराय की पालकी वापस मंदिर पहुंची। होली में रियासत काल से ही राजदेवता माधोराय की भागीदारी रही है। देर शाम कांभल वृक्ष की टहनियों की पूजा कर उसका होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

6 of 20
रंगों का त्योहार होली करसोग क्षेत्र में हर्ष से मनाया गया। इसमें युवाओं, बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एकता व भाईचारे का संदेश दिया। युवक व युवतियों ने करसोग बाजार व ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर ढोल-नगाड़ों की धुनों पर डांस किया। क्षेत्र में जगह-जगह नाटियों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

7 of 20
बाद में सभी क्षेत्र वासियों ने स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ नाचते गाते हुए ममलेश्वर महादेव मंदिर में जमा होकर महादेव के चरणों में शीश नवाया व सुख समृद्धि की कामना की। शाम के समय होलिका का दहन किया गया। गौर हो कि करसोग क्षेत्र में होली के अवसर सभी घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसमें तली हुई रोटियां, भल्ले और बबरू बनाकर लोग एक दूसरे को इनका आदान-प्रदान करते हैं।

8 of 20
होली के पावन अवसर पर जोगिंद्रनगर क्षेत्र भी होली के रंगों में सराबोर हो गया। जोगिंद्रनगर शहर में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न रंगों को उड़ाते हुए डीजे की धुनों पर जमकर होली खेली।

9 of 20
महिलाओं की टोलियां शहर की गलियों में एक दूसरे को रंग लगाने की होड़ में दिखाई दीं। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में भी बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ मनाई। न्यू क्रिसेंट पब्लिक स्कूल गरोड़ू के बच्चों ने प्रधानाचार्य किरण शर्मा और स्टाफ के साथ होली खेली।

10 of 20
राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आचार्य देवव्रत ने अपने संदेश में कहा कि होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह उत्सव राज्य के लोगों के बीच एकता की भावना उत्पन्न करेगा। 

11 of 20
होली उत्सव पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहुसांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और विविधता में एकता का संदेश देते हैं। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में नया उत्साह और खुशहाली लेकर आएगा।

12 of 20
उपमंडल धर्मपुर (मंडी) में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। इस दौरान पूरा बाजार होली के पर्व पर बंद रहा। होली में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया और खूब गुलाल उड़ाया। वहीं महिलाओं ने भी टोलियों में होली का जश्न मनाया। इसके साथ ही बच्चों ने भी जमकर होली खेलकर भरपूर आनंद उठाया। बता दें कि उपमंडल के सभी क्षेत्रों में ज्यादातर जगहों पर लोग टोलियां बनाकर होली मनाते हैं।

13 of 20
बालीचौकी/थुनाग (मंडी) बाजार में लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर जमकर डांस किया और खूब गुुलाल उठाया। इस दौरान लोगों ने पूरे बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ मिनी जलेब निकाली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद लोगों ने स्कूल परिसर में नाटी का भी आयोजन किया।

14 of 20
जिसका लोगों के साथ महिलाओं ने भी खूब लुत्फ उठाया। वहीं बच्चों ने भी एक दूसरे को पिचकारी मारकर होली पर्व का भरपूर आनंठ उठाया। वहीं थुनाग और जंजैहली में भी होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरे बाजार में छोटी जलेब निकालकर एक-दूसरे को रंग लगाया।

15 of 20
देखिए होली के जश्न की शानदार तस्वीरें।

16 of 20
देखिए होली के जश्न की शानदार तस्वीरें।

17 of 20
देखिए होली के जश्न की शानदार तस्वीरें।

18 of 20
देखिए होली के जश्न की शानदार तस्वीरें।

19 of 20
देखिए होली के जश्न की शानदार तस्वीरें।
विज्ञापन

20 of 20
देखिए होली के जश्न की शानदार तस्वीरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें