फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-दुनिया से कटा हिमाचल का ये भाग, माइनस में पारा, जम गए नदी-नाले, तस्वीरों में देखें हालात

Tue, 26 Nov 2019 02:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में एक बार फिर मौसम खराब हो गया है। मंगलवार को प्रदेश की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद झरने, झीलें और पेयजल स्रोत जम गए हैं। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश भर में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को भी मौसम खराब बना रहेगा। इसके बाद दो दिसंबर तक धूप खिलने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग -3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग, मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को बर्फबारी दर्ज की गई। दर्रा और टनल बंद होने से बचाव दल की टीम ने दो लोगों को पैदल ही बर्फ से लकदक रोहतांग पार करवाया।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पूरी लाहौल घाटी प्रचंड ठंड की चपेट में है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां ठंड से नदी-नाले और झरने जम गए हैं। पेड़-पौधों पर भी बर्फ की सफेद चादर लिपटी है। बर्फबारी से लाहौल घाटी देश-दुनिया से कट गई है। रोहतांग दर्रे के बाद अब रोहतांग सुरंग से होकर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगने से घाटी से रेफर होने वाले मरीजों के अलावा सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब घाटी से बाहर आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर ही एकमात्र विकल्प रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सिरमौर के चूड़धार, मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग, पांगी, भरमौर और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है। मंडी के बनाला में पहाड़ी से चट्टानें गिरने से मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे मंगलवार सुबह छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक बंद रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशीनरी से मलबा हटाया। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 13.6, सुंदरनगर 19.3, भुंतर 19.4, कल्पा 8.3, धर्मशाला 14.6, ऊना 24.2, नाहन 20.1, सोलन 18.0, कांगड़ा 22.7, बिलासपुर 21.5, हमीरपुर 21.1, चंबा 19.4, डलहौजी 8.7 और केलांग 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल घाटी में सर्दी के मौसम में पिछले साल की तरह घाटी में खाद्यान्नों का संकट पैदा हो सकता है। वहीं, जिला प्रशासन का दावा है कि सरकार की तरफ से सभी तरह के खाद्यान्नों का भंडारण कर दिया है। उपायुक्त केके सरोच ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए उड़ान समिति की टीम को रोहतांग टनल होकर कुल्लू भेज दिया गया है।  कुल्लू में उड़ान समिति कार्यालय खोलने के बाद कुछ दिन में हेलीकॉप्टर सीट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग     -3.4 
कल्पा      0.6
मनाली      3.2
शिमला      6.1
सुंदरनगर    7.0 
धर्मशाला    8.4
ऊना       9.6 
सोलन      7.4
कांगड़ा     9.2
मंडी      10.6
बिलासपुर  9.5
हमीरपुर    9.8
चंबा      8.2
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें