फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 20 से फिर बिगड़ेगा मौसम, दो दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी

Thu, 17 Jan 2019 07:40 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
प्रदेश में 20 जनवरी से दोबारा बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। 21 और 22 जनवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। 23 जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन

2 of 6
शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वीरवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बुधवार को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन

3 of 6
केलांग में न्यूनतम तापमान फिर माइनस 10 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 जनवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति में बर्फबारी के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 20 से पूरे प्रदेश में मौसम बदलेगा। 

4 of 6
21 और 22 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी होने की चेतावनी जारी हुई है। 23 को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वीरवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई।

 
विज्ञापन

5 of 6
वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.7, बिलासपुर में 21.2, हमीरपुर में 20.5, कांगड़ा-सुंदरनगर में 20.3, भुंतर में 19.5, नाहन में 18.6, चंबा में 18.4, मंडी में 18.1, सोलन में 18.0, शिमला में 13.9, धर्मशाला में 13.6, कल्पा में 9.1, डलहौजी में 8.5, केलांग में 6.0 और कुफरी में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहर                न्यूनतम तापमान
केलांग                - 10.0
कल्पा                 - 3.8
मनाली                - 0.6
कुफरी                    0.9
सुंदरनगर                1.2
मंडी                     1.3
शिमला                 3.2
धर्मशाला                4.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें