कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। राहुल गांधी के इस वीडियो के अब तक 7145 शेयर, 10 लाख व्यूज और 43 हजार लाइक्स आए हैं। राहुल गांधी ऊना के सलोह में जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरे उसमें अचानक तकनीकी खामी आ गई। दरअसल हुआ यूं कि हेलीकॉप्टर लैंड करते ही उसका डोर फ्रीज हो गया। हालांकि यह कोई छोटी सी गड़बड़ थी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन हेलीकॉप्टर का डोर खुल तो गया, लेकिन बंद होने में मुश्किल पेश आ रही थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पायलट के साथ उसे ठीक करने में मदद की। थोड़ी ही देर में डोर की तकनीकी खराबी दुरुस्त हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
सलोह में हेलीकॉप्टर से उतरते ही जनसभा स्थल में जाने के बजाय मैदान के एक छोर की तरफ तेज कदमों से आगे बढ़े। दीवार के दूसरी ओर कुछ बच्चे खड़े थे। राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंच गए।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने उनके बीच जाकर सेल्फी ली और उनसे बातचीत की। उन्होंने एक बच्चे से पूछा क्या नाम है तुम्हारा..। इस दौरान उन्होंने एक घर के बाहर दीवार पर रंग रोगन कर रहे पेंटर के साथ भी सेल्फी ली।
राहुल ने बच्चों को नमस्कार कह कर संबोधित किया। उसके बाद राहुल सड़क मार्ग से रैली स्थल के लिए पुलिस लाइन रवाना हुए। इनके इस अंदाज की खूब प्रशंसा हो रही है।