फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 दिन तक बीयर डाइट पर रहा शख्स, शरीर में दिखा ये परिवर्तन तो हुआ बेहद खुश

Sat, 11 May 2019 02:03 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बीयर को लेकर लोगों के मन में कई धारणाएं हैं। बीयर पीने से मोटापा बढ़ता है और पेट भी बाहर आता है, इसलिए लोग अपने चहितों को बीयर से दूर रहने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि बीयर पीने से सिर्फ मोटापा बढ़ता है। अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
डेल हॉल (लाल घेरे में) - फोटो : Instagram
दरअसल, यहां डेल हॉल नाम के शख्स ने लगातार 46 दिनों तक सिर्फ बीयर पी। इस बीच उनका वजन बढ़ा नहीं बल्कि कम हो गया। 46 दिनों में डेल ने 20 किलो वजन घटाया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Instagram
महीनों से ज्यादा के इस समय में डेल ने एक भी दिन चीटिंग नहीं की। डेल ने 46 दिनों तक कोई सॉलिड फूड या खाना नहीं खाया। इसका नतीजा निकला कि उसने पूरे 44 पाउंड्स (करीब 20 किलो) वजन घटाया। बता दें कि, डेल हॉल खुद एक शराब बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। ये अमेरिका की ओहियो सिटी में रहते हैं।

4 of 6
डेल हॉल - फोटो : Social Media
डेली मेल को दिए इंटरव्यू के दौरान डेल ने बताया कि उन्हें ये आइडिया मॉन्क्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली लिक्विड डाइट से आया। लिक्विड डाइट के रूप में डेल ने बीयर को चुना। डायट पर जाने से पहले उनका वजन 132 किलो था। 46 दिनों में उनका वजन घटकर 112 किलो हो गया। डेल ने बताया कि डायट के दौरान वो बिलकुल फिट थे उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : BroBible
डेल ने बताया कि बौद्ध भिक्षुओं ने पानी के विकल्प के रूप में उपवास के दौरान पोषक तत्व से भरे शक्तिशाली बीयर का सेवन करते हैं और आज के समय में यह विधि बहुत कारगर है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेल हॉल काम करते हुए। - फोटो : KGNS
पॉलीन ब्रेवरी के एक विशेषज्ञ मार्टिन जुबेर ने बताया कि भिक्षु का ये लिक्विड ड्रिंक कार्बोहाइड्रेट और पोषक तत्वों से भरा होता है और ये उनके उपवास को भी बनाए रखता है। डेल ये ये भी बताया कि 46 दिनों की बीयर डाइट के बाद वो पहले से ज्यादा हेल्दी और यंग महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें