मुंबई मे पिछले दिनों अपने अजब पहनावे एवं विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आई धर्मगुरु राधे मां ने बुधवार देर शाम को शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में माता के दरबार में शीश नवाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Radhe Maa
- फोटो : शशिभूषण पुरोहित
इस दौरान उनके साथ मुंबई से आए अनुयायी की भीड़ लगी हुई थी। राधे मां ने पुलिस की सुरक्षा में मां चिंतपूर्णी में माता की पिंडी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया और लगभग आधे घंटे तक मंदिर में रूककर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
3 of 8
Radhe Maa
- फोटो : शशिभूषण पुरोहित
जैसे ही राधे मां ने मंदिर परिसर में नाचना शुरू किया तो माहौल देखने लायक हो गया।
4 of 8
Radhe Maa
- फोटो : शशिभूषण पुरोहित
मंदिर में राधे मां को नाचते हुए देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। राधे मां के साथ भक्त भी जमकर नाचे।
विज्ञापन
5 of 8
Radhe Maa
- फोटो : शशिभूषण पुरोहित
विदित रहे कि अक्सर सुर्ख लाल रंग की जोड़े में रहने वाली राधे मां को लेकर कई फिल्मी हस्तियों ने टिप्पणी की थीं। कई धर्म गुरुओं ने उन पर धर्म के नाम पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
6 of 8
Radhe Maa
- फोटो : शशिभूषण पुरोहित
राधे मां ने कहा कि हर साल मां के दरबार में आती हूं। यहां आकर बहुत अच्छा महसूस होता है। इस बार भी आई हूं।
विज्ञापन
7 of 8
Radhe Maa
- फोटो : शशिभूषण पुरोहित
इस दौरान मंदिर में मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान, पुजारी बरीदार सभा के प्रधान रविंद्र कालिया, रामदेव, केवल इत्यादि मौजूद रहे।