उन्होंने बताया कि दविंद्र वहां से निकल कर लगभग आधा किलोमीटर का सफर तय कर गाड़ी तक पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए आगे हॉस्पिटल ले जाया गया। सैनिक दविंद्र के बड़े भाई राकेश कुमार ने बताया कि दविंद्र का 7 घंटे लंबा ऑपरेशन किया गया, जिसमें उसकी आंख में से गोली के अंश निकाले गए।