फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सिलिंडर फटने से निजी होटल में लगी आग, एक दुकान भी जली

Thu, 25 Jan 2018 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
1 of 5
शहर के वार्ड नंबर तीन में बुधवार सुबह एक निजी होटल में आग लग गई। एक कपड़े की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। इसके अलावा आसपास के कई घरों के शीशे भी चटक गए। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

2 of 5
हादसे में होटल मालिक कृष्ण कुमार खिंगटा के दो कमरे, ओपी सन्स राकेश की रेडीमेड कपड़ों की दुकान और रमीला के स्टोर को नुकसान पहुंचा है। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे गांधी पार्क के साथ लगते एक निजी होटल से लोगों ने धुआं उठते देखा।
विज्ञापन

3 of 5
कुछ ही देर बाद होटल में रखा सिलिंडर भी फटा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने से साथ लगते सभी घरों में रहने वाले लोग भी सहम गए और मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते निजी होटल से होती हुई आग साथ की दुकानों में भी पहुंच गई। हालांकि तब तक अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया था।

4 of 5
होटल की ऊपरी मंजिल में बने रेस्टोरेंट के कमरे और एक स्टोर आग की चपेट में आ चुके थे। सबसे ज्यादा नुकसान होटल और कपड़ों की दुकान को हुआ है। इस भवन में नगर परिषद की चार दुकानें और स्टोर किराये पर दिए गए हैं। प्रशासन ने अग्निकांड के प्रभावितों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूचना मिलते ही विधायक नंदलाल और एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, इस बारे में एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि अग्निकांड के प्रभावितों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें