फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कुदरत के कहर ने बरपाई तबाही, थर्रा गए सभी

विज्ञापन
1 of 7
कुदरत की इस तबाही के आगे इंसान बेबस सा नजर आता है। सालों की मेहनत से जो काम हुए उसे भूस्खलन ने कुछ ही पलों में तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कुदरत के कहर ने बरपाई तबाही, थर्रा गए सभी

2 of 7
पद्मश्री कैलाश चंद महाजन पावर हाउस चंबा में भूस्खलन से भारी क्षति हुई है। सोमवार देर रात पावर हाउस पर चट्टानें गिरने से बिजली बोर्ड को करीब दस करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

तस्वीरें: कुदरत के कहर ने बरपाई तबाही, थर्रा गए सभी

3 of 7
दो मेगावाट के पावर हाउस से चंबा लोकल में बिजली दी जा रही थी और काफी समय से बिजली बोर्ड इसका रखरखाव देख रहा था। मगर लगातार हो रही बारिश से हुए भूस्‍खलन से पॉवर हाऊस को खासा नुकसान पहुंचा है।

तस्वीरें: कुदरत के कहर ने बरपाई तबाही, थर्रा गए सभी

4 of 7
सोमवार रात को पावर हाउस के ठीक ऊपर से भारी भरकम चट्टानें पावर हाउस की मुख्य पानी की लाइन का तोड़ती हुई अंदर तक पहुंच गईं। पानी की पाइप टूटने की वजह से बहाव खुले में होने लगा जिससे भूस्खलन और बढ़ गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कुदरत के कहर ने बरपाई तबाही, थर्रा गए सभी

5 of 7
घ्‍ाटना के बाद चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैल गया जबकि पावर हाउस के अंदर की पूरी मशीनरी तबाह हो गई है। आंगन में खड़ी गाड़ी व दोपहिया वाहन भी बहाव में बहकर दूसरी तरफ पहुंच गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: कुदरत के कहर ने बरपाई तबाही, थर्रा गए सभी

6 of 7
प्रशासन के अधिकारियों व बिजली बोर्ड ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया है। जिसमें दस करोड़ रुपये के नुकसान की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कुदरत के कहर ने बरपाई तबाही, थर्रा गए सभी

7 of 7
कार्यवाहक उपायुक्त शुभकरण सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड से नुकसान के संबंध में जानकारी मांगी थी। जिसमें उन्होंने दस करोड़ के नुकसान होने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि लगातार हो रही बारिश हिमपात से प्रदेश में जबरदस्त कहर बरप रहा है। कई सड़कें बंद हैं तो भूस्‍खलन से कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें