प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
एम्स, टनल, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज अगर बने हैं तो यह आपके वोट की ताकत है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को झकझोरते हुए कहा कि अनुराग, नड्डा और जयराम कह रहे थे कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह सच्चाई बता दें कि सब किसने किया, यह सब आपने किया। अगर दिल्ली में मोदी को आशीर्वाद देते और और हिमाचल में मोदी के साथियों को आशीर्वाद न देते तो ये सारे कामों में वह अड़ंगा डाल देते। यह जयराम की टीम है कि वे जो काम दिल्ली से लाते हैं, वह यहां तेजी से हो रहा है। एम्स, टनल, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज अगर बने हैं तो यह आपके वोट की ताकत है।