वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत अभियान सुनिश्चित करने और दुर्घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों के साथ है।