शिमला जिले के बसंतपुर में सेना के चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे ट्रक जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगी, उस वक्त ट्रक में सेना के एक सूबेदार, ड्राइवर के अलावा आठ जवान सवार थे।
विज्ञापन
2 of 6
ट्रक में भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक सुबह सात बजे मंडी के थड़ी से कुफरी के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
3 of 6
ट्रक में भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच बसंतपुर के पास नड्डूखर नामक स्थान पर चलते ट्रक में अचानक आग भड़क गई। आग के ज्यादा भड़कने से पहले ही सभी जवान ट्रक से बाहर निकल गए।
4 of 6
ट्रक में भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ट्रक में भड़की आग से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इसके चलते यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
5 of 6
आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के आधे घंटे बाद सुन्नी से पुलिस दल और अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू किया गया।
पुलिस थाना सुन्नी के अनुसार आग की भेंट चढ़ा ट्रक सेना की 133 एलिफेंट्री-टीए बटालियन का है। सुन्नी थाना के एसएचओ जयदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।