फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्फ में मस्ती करने नड्डी-मैक्लोडगंज पहुंचे सैलानी, बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर ब्रेक

Wed, 22 Jan 2020 02:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/मुल्थान/बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
 हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए कई सैलानी हिमाचल के धर्मशाला में मैक्लोडगंज, भागसू, नड्डी और धर्मकोट पहुंचे। इस दौरान पर्यटकों ने बर्फ के साथ खूब अठखेलियां कीं। वहीं यह बर्फ स्थानीय लोगों के लिए आफत बन गई। सड़क मार्ग पर बर्फ होने के कारण वाहनों को सड़क पर फिसलते हुए देखा गया। बर्फबारी के कारण बीड़ बिलिंग में टेंडम उड़ान प्रभावित हुईं, जबकि दुर्गम क्षेत्र मुल्थान के कई गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से कट गया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मुल्थान तहसील व बरोट के सभी गांवों में दो से पांच सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। बर्फबारी के कारण बरोट की मुख्य सड़क बरोट-घटासनी, बरोट-कोठी कोढ़, बरोट-लोहारडी, बरोट-मियोट सड़कें बंद रहीं, जबकि मंगलवार को पूरा दिन रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक बरोट मुल्थान के ऊंचे गांवों में रोलिंग, राज गुंधा, कोठी कोढ़, मलाह, भुजलिंग, स्वाड, जधार, धर्माण, सरमान, पंजोड में छह से 12 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात की सूचना है। वहीं झिंटगरी लोक निर्माण के विभाग के एसडीओ बलवीर ने कहा कि मशीनें लगाई गई हैं, बुधवार तक सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, उपमंडल बैजनाथ के ऊपरी क्षेत्रों के गांव करनाथू, उतराला, मढेड और बीड़ बिलिंग की पहाड़ियों पर अच्छी बर्फवारी हुई। बिलिंग स्थित टेक आफ प्वाइंट से पांच किलोमीटर नीचे बीड़ तक बर्फ जमी हुई है। बिलिंग में चार से पांच फुट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बीड़ से बिलिंग को जाने वाले रास्ते के बर्फ के कारण बंद होने से मंगलवार को टेंडम उड़ानें बंद रहीं। वहीं साडा की तरफ से बीड़ स्थित बैरियर पर बिलिंग की तरफ जाने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल साडा के सुपरवाइजर रण विजय ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कुछ वाहनों में आपत्तिजनक सामान मिलने पर चेतावनी देने के बाद सामान को जब्त कर लिया गया। एसडीएम छवि नांटा ने बताया कि बिलिंग को जाने वाले वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है और उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें