फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: गैंगरेप के आरोपी की थाने में हत्या, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
गुड़िया को इंसाफ दिलाने और आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर जनता का प्रदर्शन जारी है। कोटखाई थाने में एक आरोपी की हत्या के बाद से जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। गुस्साए लोगों ने ‌थाने पर पथराव कर दिया है। इसमें कई जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जानकारी के अनुसार हत्या की खबर सुनते ही इलाके की जनता सड़कों पर उतर आई जिसके बाद लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। शांत करने आए पुलिसवालों पर लोगों ने पथराव कर दिया। इनमें दो जवान घायल हो गए। बताया यह भी जा रहा है कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने तीन राउंड फायर भी कर डाले।
विज्ञापन

3 of 6
फिलहाल लोगों का प्रदर्शन जारी है। थाने के बाहर नारेबाजी कर लोग पुलिस पर घूस लेकर मामला दबाने के आरोप लगा रहे हैं। लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए जिससे यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यहां अतिरिक्त फोर्स भी भेजी जा रही है।

4 of 6
इसके बाद लोगों ने थाने पर भारी पथराव किया। इस समय यहां प्रदर्शन चल रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से सब कुछ हो रहा है। पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की हत्या भी पुलिस के साथ मिलकर ही हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
उधर, शिमला में एक बार फिर चक्का जाम कर दिया गया है। शिमला के ढली में सुबह से ही लोगों ने चक्का जाम कर ‌दिया है। शिमला के अलग अलग हिस्सों में चक्का जाम और धरना प्रदर्शन चल रहा है। पिछले दस दिन से लगातार लोग सड़कों पर उतरकर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोगों का कहना है कि इस मामले में लगातार सबूत मिटाए जा रहे हैं। आरोप हैं कि पुलिस की मदद से कुछ रसूखदार लोग सबूतों को मिटाने में लगे हैं। इसी कड़ी में थाने के भीतर भी एक युवक को मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें