फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जवान की दहाड़ से बौखलाए पाकिस्तानी

Wed, 12 Oct 2016 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल पुलिस के इस जवान की दहाड़ से पाकिस्तान भी हिल गया है। बौखालाए कुछ पाकिस्तानी लोग अब जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों मनोज को ये धमकियां मिल रही हैं-
विज्ञापन

2 of 8
दरअसल कारगिल दिवस पर मनोज ने देश के जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए एक शानदार कविता तैयार की थी। 'कश्मीर तो होगा, मगर पाकिस्तान नहीं होगा' नाम की कविता का वीडियो उड़ी में हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसे करीब 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
विज्ञापन

3 of 8
लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने वाला यह वीडियो सोशल साइट्स पर इस कदर वायरल हुआ कि इसकी धमक सीमा पार पाकिस्तान तक जा पहुंची। अब फेसबुक पर कुछ पाकिस्तानी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फरमान खान नाम का ये शख्स मनोज को मारने की धमकी दे रहा है।

4 of 8
इसके अलावा एक और शख्स ने मनोज को मारने की धमकी दी है। मनोज ने भी इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है-' धारा हर मोड़ बदलकर लाहौर से गुजरेगी मां गंगा, इस्लामाबाद की छाती पर लहराएगा भारत का तिरंगा'।
विज्ञापन

5 of 8
हिमाचल पुलिस के जवान मनोज ने ये बातें अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। धमकियों से न डरते हुए मनोज ने एक बार फिर पाकिस्तान को ललकारा है। यदि कभी आमना सामना हुआ तो इस पर भी मनोज ने एक बार भी पाकिस्तानियों को ललकारा है।
विज्ञापन

6 of 8
मनोज ने कहा कि उन्हें दुश्मनों से गीदड़ धमकियां मिल रही है। मुझे खुशी है कि उनके खेमे में हाहाकर मचा हुआ है। एक सूअर का पिल्ला मुझे मारने की चाह मन में पाल बैठा है।
विज्ञापन

7 of 8
मनोज ने लिखा है कि मुझे सौगन्ध है अपनी मातृभूमि की, अपने उन शहीदों की, अगर कभी इन दुश्मनों से मेरा आमना सामना हुआ तो इतना कोहराम मचाऊंगा की इनकी नस्ल तक को तबाह कर दूंगा। वन्देमातरम । जय हिंद। जय हिंद की सेना।
विज्ञापन

8 of 8
यहां क्लिक कर देखें पूरा वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें