पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान की ओर से एक और नापाक हरकत हुई है। पंजाब बॉर्डर से सटे जिला कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र की काठगढ़ पंचायत के टिब्बी गांव में खेतों में एक पाकिस्तानी गुब्बारे के साथ धमकी भरा संदेश मिला है।
विज्ञापन
2 of 6
कपड़े पर उर्दू में लिखे संदेश में भारत को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी गई है। पुलिस ने गुब्बारे और कपड़े पर लिखे संदेश को कब्जे में लेने के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस के अनुसार टिब्बी निवासी रमेश कुमार मंगलवार सुबह जब अपने खेतों में काम करने पहुंचा तो उसने एक गुब्बारा पड़ा हुआ देखा। उसके साथ एक कपड़े में उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। रमेश ने तुरंत पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी और इंदौरा पुलिस थाना को सूचित किया गया।
4 of 6
एएसआई देवानंद टीम सहित मौके पर पहुंचे और गुब्बारे और कपड़े को कब्जे में लिया। कपड़े पर उर्दू भाषा में धमकी भरा संदेश है। जांच अधिकारी देवानंद ने बताया की गुब्बारा हिमाचल और पंजाब की सीमा पर मिला है। गुब्बारे में लिपटे हुए कपड़े के टुकड़े में नीले रंग के मार्कर से उर्दू में धमकी दी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
उड़ी हमले के बाद चंबा और कांगड़ा में तीन बार संदिग्ध देखे हैं। खेतों में काम कर रहे लोगों ने सेना की वर्दी और हथियारों के साथ इन्हें देखा। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि भारत व न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर को धर्मशाला में वनडे मैच होना है। ऐसे में मैच से पहले इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा पर सवाल उठा रही हैं।
डीएसपी नुरपूर नवदीप सिंह का कहना है कि हिमाचल-पंजाब सीमा पर एक गुब्बारा और धमकी भरा संदेश मिला है। पंजाब पुलिस को इस की सूचना दे दी है। आगामी कार्रवाई पंजाब पुलिस अमल में लाएगी। लोगों को किसी भी तरह का कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखती है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।